फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 sheep died and 50 are in serious condition after drinking contaminated water from a factory.

Noida News: फैक्टरी का दूषित पानी पीने से 25 भेड़ों की मौत, 50 गंभीर

Mon, 19 Jan 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
25 sheep died and 50 are in serious condition after drinking contaminated water from a factory.
फैक्टरी का दूषित पानी पीने से 25 भेड़ों की मौत, 50 गंभीर
विज्ञापन

आरोपी संचालक को हिरासत में लेकर फैक्टरी सील, दूषित पानी जांच के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। महमदपुर गुर्जर गांव के पास स्थित फैक्टरी से निकले दूषित पानी को पीने से सोमवार को करीब 25 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक भेड़ों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक से अन्य भेड़ों का इलाज कराया है।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी फैक्टरी संचालक को हिरासत में लिया है। साथ ही फैक्टरी सील कर दी है और दूषित पानी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, एक भेड़ के शव को दनकौर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्थान निवासी बाला सिंह परिवार के साथ भेड़ पालन का कार्य करते हैं। सोमवार दोपहर बाद वह अपनी भेड़ों को चराने के लिए दनकौर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गुर्जर गांव के नजदीक पहुंचे। इसी दौरान पास में स्थित फैक्टरी के बाहर पानी एकत्रित था। इस फैक्टरी में एल्युमिनियम व वाहनों के उपकरण केमिकल से गलाए जाते हैं। चराई के दौरान भेड़ों ने उस पानी को पी लिया। कुछ ही देर में भेड़ों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 25 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। अन्य भेड़ें भी मौके पर ही तड़पने लगीं, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों को बुलाकर भेड़ों का इलाज शुरू कराया। पशु चिकित्सकों की टीम गंभीर रूप से बीमार लगभग 50 से अधिक भेड़ों का उपचार कर रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फैक्ट्री से निकलने वाले पानी की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित बाला सिंह ने आरोप लगाया कि फैक्टरी से निकलने वाला पानी अत्यधिक जहरीला था, जिसकी वजह से उनकी भेड़ों की जान गई है। उन्होंने प्रशासन से दोषी फैक्टरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 वर्ष से गांव के पानी में जहर उगल रही फैक्टरी
महमदपुर गुर्जर गांव में चल रही एल्युमिनियम व वाहनों के उपकरण केमिकल से गलाने वाली फैक्टरी पिछले 3 साल से गांव के पानी को दूषित कर जहर फैला रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का पानी दूषित होने से लगातार कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। कई ग्रामीण कैंसर से जान गंवा चुके हैं। कुछ माह पहले ग्रामीणों की शिकायत पर गांव के पानी की हुई विभागीय जांच में पानी दूषित मिला था, जिससे ग्रामीण आरओ का पानी पीने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed