{"_id":"6890fa12d179092ea00e3697","slug":"2400-units-of-blood-donated-in-aiims-noida-news-c-340-1-del1011-99990-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एम्स के मेगा रक्तदान शिविर में 2400 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एम्स के मेगा रक्तदान शिविर में 2400 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
-एम्स स्टाफ के साथ अर्धसैनिक बलों ने निभाई अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स के मुख्य अस्पताल के रक्त केंद्र ने सोमवार को मेगा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान 5.0 का आयोजन किया। स्वतंत्रता दिवस के 78वें साल के सम्मान में आयोजित हुए इस शिविर में अर्धसैनिक बलों और एम्स कर्मचारियों ने रक्तदान किया। यहां एक ही दिन में रिकार्ड 2400 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
एम्स प्रशासन ने बताया कि सोमवार को रक्तदान करने वालों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी), असम राइफल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारतीय तटरक्षक और भारतीय नौसेना के प्रतिनिधि शामिल थे। योगदान देने वाले सभी बलों और उनके प्रतिनिधियों को एम्स के निदेशक प्रो. डॉ. एम. श्रीनिवास ने सम्मानित किया। इस दौरान एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एम. श्रीनिवास, महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दलजीत सिंह चौधरी, महानिदेशक अस्पताल सेवाएं (एएफएमएस) सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर, डॉ. विनोद कुमार एडीजी (मेडिकल) सीएपीएफ, एनएसजी व असम राइफल्स और एम्स की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपम मदान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।