फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2349 passengers traveled on Aqua Line on the first day after unlock

अनलॉक के बाद पहले दिन एक्वा लाइन पर 2349 यात्रियों ने किया सफर

Thu, 10 Jun 2021 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
2349 passengers traveled on Aqua Line on the first day after unlock
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन पर बुधवार से मेट्रो सेवा का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन शाम आठ बजे तक 2349 यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। 39 दिन बाद सुबह सात से रात आठ बजे तक मेट्रो का संचालन हुआ। इससे यात्रियों में खुशी है। उन्होंने मेट्रो में किए जाने वाले प्रबंधन पर संतोष जताया है। जिला प्रशासन की ओर से बाजारों व अन्य संस्थानों को सोमवार से ही खोलने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन मेट्रो को बुधवार से चलाने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन

एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक ही होगा। नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी में शनिवार और रविवार को संचालन बंद रहेगा। मेट्रो सेवा के दौरान यात्रियों को पीक आवर में 15 मिनट और नॉन पीक आवर में 30 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। मेट्रो के पीक आवर का समय सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक का होगा। साप्ताहिक दिनों में पीक आवर के दौरान फास्ट मेट्रो सेक्टर-50, 101, 81, 83, 143, 145, 146, 147 और सेक्टर-148 स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 13 स्टेशनों पर एक ही प्रवेश और निकास द्वार खोले गए। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

वहीं, प्रबंधकों की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। मेट्रो स्टेशनों पर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई थी। यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा था। स्टेशन और ट्रेनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा था। मेट्रो में सामाजिक दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था की गई। अधिकारियों का कहना है कि एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन तक पाथवे का निर्माण चल रहा है। यात्रियों को ई-रिक्शा की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed