फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   23 crore to build flyover on Delhi Parallel Canal Bypass-Jatal Road

Noida News: 23 करोड़ से दिल्ली पैरलल नहर बाईपास-जाटल रोड पर बनेगा फ्लाईओवर

Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
23 crore to build flyover on Delhi Parallel Canal Bypass-Jatal Road
जाटल रोड पुल का डिजाइन। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में दिल्ली नहर बाईपास-जाटल रोड पर 23 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इसकी स्वीकृति दे दी है। यह पुल बनने के मूर्त में आने के बाद जाटल रोड पर लगने वाली 12 कॉलोनी और 12 गांवों को फायदा मिलेगा। साथ ही लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं इससे करीब दो किलोमीटर आगे असंध रोड पर पहले से ही फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। इसका काम आधा हो चुका है। इसकी नए साल में सौगात मिल जाएगी।
सिवाह गांव में बस स्टैंड जाने के बाद जींद और हिसार की बस आने से अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। वहीं पानीपत रिफाइनरी और नैफ्था क्रेकर में भारी वाहन इसी सड़क से होकर जाते हैं। ऐसे में जाटल रोड पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। असंध रोड पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव पास होने के बाद जाटल रोड पर फ्लाईओवर बनाने की मांग उठने लगी। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए इसका प्रस्ताव बनाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसको स्वीकृति दे दी है। इस पर करीब 23 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम ने इसका टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन

मिलेगा सीधा रास्ता

जाटल रोड पर फ्लाईओवर बनने के बाद शहर के साथ गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। शहर का मॉडल टाउन, मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सैनी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, शोंधापुर, कश्यप कॉलोनी, क्रांति नगर, ओम कॉलोनी, वाल्मीकि नगर के लोगों को सीधा रास्ता मिलेगा। वहीं जाटल, सुताना, बिंझौल समेत इसराना व मतलौडा के करीब 12 गांवों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों की नहीं होगी कमी : विज
पानीपत शहरी विधायक विज प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों की गति तेज कर रही है। पानीपत में विकास कार्यों की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

जाटल रोड पुल का डिजाइन। स्रोत : सोशल मीडिया

जाटल रोड पुल का डिजाइन। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article