फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   23 booked for land dispute

जमीन के झगड़े में 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Apr 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
23 booked for land dispute
पिनगवां/पुन्हाना। थाना पिनगवां के गांव फलैंड़ी में जमीन विवाद में बुधवार को हुऐ पारिवारिक झगडे़ में करीब 23 लोगों के खिलाफ मारपीट, महिलाओं की हंसली लूटने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित रफीक पुत्र मूहूरखां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सात भाइयों से झगड़े का है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव फलैंड़ी निवासी पीड़ित रफीक ने आरोप लगाया कि हमारी 24 बिस्वा जमीन है जिसे वे तकरीबन 40 साल से जोत-बोते आ रहे हैं। बुधवार को आरोपी यूसुफ, जुबेर, अताउल्लाह, साहिब, यूनुस, शकरूल्लाह, ईसा, आस मोहम्मद, मुफरी, मेहरम, नबली, खतीजा व अन्य 8/10 सहित करीब दो दर्जन लोग लाठी, डंडे, फर्सा व बंदूक लेकर जबरदस्ती उनके खेत जोतने के लिये आए।
विज्ञापन

जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। आदमी व महिलाओं को जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ा कर घायल कर दिया। आरोपी उनकी दो महिलाओं के गले से सोने के हार व हंसली लूट कर ले गए। आरोपियों ने लाठी, डंडे, फर्सा व ट्रैक्टर चढ़ाकर करीब सात लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित रफीक की शिकायत पर गांव फलैंडी निवासी यूसुफ, जुबेर, अताउल्लाह, साहिब, यूनुस, शकरूल्लाह, ईसा, आस मोहम्मद, मुफरी, मेहरम, नबली, खतीजा, व अन्य 8/10 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, नेकलेस लूटने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed