फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2267 beneficiaries took advantage of the schemes

Noida News: 2267 लाभार्थियों ने योजनाओं का लिया लाभ

Sun, 22 Feb 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
2267 beneficiaries took advantage of the schemes
नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में रविवार को मेगा विधिक सहायता और सेवा शिविर लगा। इसकी शुरुआत जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने की। कुल 2267 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर के माध्यम से महिलाओं, दिव्यांगजनों, श्रमिकों, निर्धन परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला जज ने कहा कि विधिक सहायता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और राष्ट्रीय लोक अदालत जैसे माध्यमों से त्वरित व सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महिला एवं बाल कल्याण, कौशल विकास सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed