{"_id":"6a9d6517b65898a2070543e1","slug":"22-players-sweating-it-out-for-selection-in-the-kabaddi-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105280-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कबड्डी चैंपियनशिप में चयन के लिए 22 खिलाड़ी बहा रहे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कबड्डी चैंपियनशिप में चयन के लिए 22 खिलाड़ी बहा रहे पसीना
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव स्थित आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे जिला स्तरीय कबड्डी के प्र
- पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद में होने वाली 50वीं जूनियर बालक जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में दमखम दिखाने के लिए गौतमबुद्ध नगर के 22 खिलाड़ी इन दिनों मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव स्थित आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में 3 से 7 सितंबर तक चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदर्शन के आधार पर 14 खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा।
दरअसल, जूनियर बालक कबड्डी टीम के गठन के लिए 2 सितंबर को आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए थे। जिसके आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया था। अकादमी के मैनेजर विकास भाटी और कोच दिनेश राणा ने बताया कि खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, रेडिंग, डिफेंस और टीम संयोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चयनित टीम 8 और 9 सितंबर को गाजियाबाद के सादत नगर इकला स्थित आर्य बंधु पब्लिक स्कूल में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।