{"_id":"5f551f8a8ebc3e54cb53458d","slug":"22-new-corona-case-in-nuh-mewat-news-noi5345223162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 22 नए मामले मिले, 7 मरीज स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 22 नए मामले मिले, 7 मरीज स्वस्थ हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को कोरोना के 22 नए मामले सामने आए। वहीं 7 मरीज ठीक भी हुए। गोहाना में एक, नगीना में एक, हथनगांव में दो, उजीना में एक, बाई में एक, सेवका में एक, तावडू में 6, सिंगार में एक, बिछौर में एक, पुन्हाना में एक, मुढैता में एक, राठीवास में एक, पीपाका में एक, मांडीखेड़ा में एक और शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में दो केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीम गांवों में जांच कर रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
जिले में कोरोना के कुल 128 मरीज हैं। कुल 841 मामले सामने आए हैं। इनमें से 699 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 26954 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, इनमें से 26448 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 466 लोगों की निगरानी जारी है। 32201 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 30999 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 224 की रिपोर्ट आनी बाकी है।