फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग्रेनो प्राधिकरण के तीन कर्मियों ने दिया इस्तीफा

ग्रेनो प्राधिकरण के तीन कर्मियों ने दिया इस्तीफा

Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण के तीन कर्मियों ने दिया इस्तीफा
ग्रेनो प्राधिकरण के तीन कर्मियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तीन कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है। प्राधिकरण के मुताबिक, विधि अधिकारी अतुल शुक्ला, लिपिक बबीता और संतोष कुमार वर्मा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। संतोष कुमार व अतुल शुक्ला ने इस्तीफे की वजह काम का बोझ बताया है, जबकि बबिता ने परिजन प्राधिकरण के कार्यों का ठेका लेते हैं। इस वजह से इस्तीफा देने की बात कही है। दरअसल, एसीईओ ने आदेश जारी किया था कि अगर प्राधिकरण के किसी कर्मचारी या अधिकारी के सगे-संबंधी प्राधिकरण से जुड़े कामों का ठेका लेते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। वहीं, एक माह में प्लेसमेंट पर कार्यरत नौ कर्मचारियों को बाहर किया जा चुका है। एसीईओ केके गुप्ता ने इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने की बात कही है।

-------------
ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यों का विभाजन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नए एसीईओ कृष्ण कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद सीईओ नरेंद्र भूषण ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। कृष्ण कुमार को उद्योग, संस्थागत, आईटी, ग्राम विकास, आवासीय संपत्तियां, ग्रुप हाउसिंग व को-आपरेटिव सोसायटीज, अतिक्रमण से जुड़े कार्य, उद्यान, स्वास्थ्य एवं शहरी विकास, सिस्टम आदि विभाग दिए गए हैं। एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त को परियोजना, नियोजन, बिल्डर्स, वित्त विभाग, वाणिज्यिक, कार्मिक, मार्केटिंग, एसेट्स, विधि, भूलेख विभाग आदि कार्य दिए गए हैं। ओएसडी सचिन कुमार भी एसीईओ कृष्ण कुमार से जुड़े सभी विभागों को देखेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed