{"_id":"5bf1c086bdec2269ad754c8b","slug":"21542570118-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर : आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद की बैठक
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वयक बैठक हुई। इसमें संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों ने हिस्सा लिया। मेरठ के प्रांत प्रचारक धनी राम ने कहा कि 29 अक्तूूबर को कोर्ट के निर्णय से हिंदू जन मानस आहत हुआ है। कोर्ट और भारत सरकार का ध्यान इस संवेदनशील मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए अयोध्या, नागपुर और बंगलूरू में 25 नवंबर व दिल्ली के रामलीला मैदान में 9 दिसंबर को लाखों कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। मेरठ से लाखों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के नोएडा विभाग के अध्यक्ष उमानंद कौशिक ने बताया कि 9 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली धर्म सभा में करीब 10 लाख लोगों के आने की संभावना है। नोएडा महानगर कार्यवाह से सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर के लिए नोएडा में 1 लाख परिवार से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेस वार्ता में महानगर सह संघचालक दिनेश, विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. अनिल, महानगर प्रचार प्रमुख मनीष, शुभ्रांशु सहित कई लोग मौजूद रहे।