फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कमेटी संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या

कमेटी संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 14 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
कमेटी संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या
कमेटी संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत गांव अनंगपुर में एक युवक ने बुधवार दोपहर बाद अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक कमेटियां चलाता था और उसमें उसे घाटा हो गया था। कर्ज चुकाने के बाद से वह परेशान था। उसी के कारण बुधवार को उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अनंगपुर निवासी 40 वर्षीय रामबीर कमेटियां चलाता था। पुलिस के अनुसार उसने इस साल जून तक कमेटियों का काम किया। इस दौरान उसे कमेटियों में काफी घाटा हो गया था। इसके बावजूद रामबीर ने कुछ माह पहले ही कमेटियों का सारा पैसा चुका दिया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कृपा राम ने बताया कि कर्जा चुकाने के बाद से रामबीर परेशान रहने लगा था। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर बाद रामबीर घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर स्टोर रूम में चला गया और वहां खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि रामबीर का खून से लथपथ शव वहां पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सूरजकुंड थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed