{"_id":"5b4cd1724f1c1bc6508b50ec","slug":"21531761010-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी को मिला अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी को मिला अवार्ड
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो----------
कौशल विकास पर बेहतर काम करने वाली कंपनी पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास पर प्रदेश में सबसे बेहतर काम करने वाली जिले की केस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान, सुरेश पासी व प्रोजेक्ट डायरेक्टर भुवनेश्वर कुमार द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में दिया गया। ग्रेनो इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष व कंपनी के एचआर प्रमुख आदित्य ने बताया कि उन्हें पिछले सप्ताह प्रदेश सरकार की तरफ से पत्र मिला था, जिसमें कहा गया था कि व्यावसायिक शिक्षा देने व कौशल विकास में कंपनी ने प्रदेश में बेहतर काम किया है। पिछले साल यह पुरस्कार लावा कंपनी को दिया गया था। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को लखनऊ में निवेशकों को एक सेमिनार में बुलाया गया है। मालूम हो कि केस न्यू हॉलैंड अमेरिका की कंपनी है और भारत में कृषि प्रयोग के लिए ट्रैक्टर का निर्माण करती है। कंपनी के उत्पाद विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं।