{"_id":"5ac3bdd44f1c1bc1618b553b","slug":"21522777556-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब में बैठाकर दिल्ली में लूटपाट की फिर वापस गुरुग्राम छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब में बैठाकर दिल्ली में लूटपाट की फिर वापस गुरुग्राम छोड़ा
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैब में बैठाकर दिल्ली में लूटपाट की फिर वापस गुरुग्राम छोड़ा
गुरुग्राम। युवक को इफ्को चौक से कैब में बैठाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक से दिल्ली में लूटपाट की और उसे वापस गुरुग्राम लेकर आए जहां उसे हीरो होंडा चौक के पास सुनसान जगह उतार दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उत्तरी विनोद नगर दिल्ली निवासी अनुज शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 मार्च को इफ्को चौक से दिल्ली जाने के लिए स्विफ्ट डिजायर कैब में बैठे थे। गाड़ी में आगे चालक सहित दो युवक बैठे थे। उनके गाड़ी में बैठते ही दोनों लोग उसके दोनों तरफ आकर बैठ गए। उन्होंने उक्त सरकारी गाड़ी होने की बात कही। इसके साथ ही उसे उच्चाधिकारियों का डर दिखाते हुए उसके पास उपलब्ध सामान की जानकारी ली और इसकी लिस्ट बना ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाड़ी को दिल्ली द्वारका की तरफ मोड़ लिया। यहां उन्होंने अनुज के साथ मारपीट कर उससे मोबाइल, करीब 2500 रुपये नकद व एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान छीन लिया। उसे वह वापस गाड़ी में लेकर गुरुग्राम आए और उसे हीरो होंडा चौक के पास सुनसान जगह में छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और इलाज करवाया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को ऑनलाइन की। सोमवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई देव चरण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने लूटे गए कार्ड के जरिए द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास से गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। ओमेक्स मॉल में शॉपिंग की। साथ ही साथ उन्होंने शराब के ठेके से शराब भी एटीएम की मदद से खरीदी । आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-------