{"_id":"5f049f9b8ebc3e433c613ae7","slug":"21-in-custody-after-7-hour-search-operation-mewat-news-noi5218748106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई और सूनेड़ा गांव में 7 घंटे चला जांच अभियान, 21 लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई और सूनेड़ा गांव में 7 घंटे चला जांच अभियान, 21 लोग हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में मंगलवार को पुन्हाना उपमंडल के नई और सूनेड़ा गांव में पुलिस के 400 जवानों ने सात घंटे जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल, 3 ट्रैक्टर और 21 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही टटलू गिरोह के चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
डीएसपी पुन्हाना की अगुवाई में अभी तक जमालगढ़, रीठट, शाहचौखा, झिमरावट गांवों में जांच अभियान चलाए जा चुके हैं। मंगलवार को नई और सुनेड़ा में सुबह 4 बजे से 11 बजे तक जांच अभियान चलाया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को 7 घंटे तक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पिनगवां, बिछौर, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह, सीआईए पुन्हाना, रिजर्व पुलिस के करीब 400 जवान मौजूद रहे। 21 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। 7 मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया है जिनमें से तीन लोग कागजात दिखाकर मोटरसाइकिल ले जा चुके हैं बाकी लोग अगर अपने कागजात दिखाते हैं तो उनको भी वापिस कर दिया जाएगा। इस दौरान तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लिए हैं जिनमें से एक ओवरलोडिंग का चालान किया गया है जबकि एक के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि ये जांच अभियान पुन्हाना उपमंडल में जब तक चलता रहेगा जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। उसका एक ही मकसद है कि पुन्हाना को अपराध मुक्त बनाया जाए। पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है। उन्होंने यह साफ कर दिया कि इस अभियान के दौरान किसी भी आदमी को परेशान नहीं किया जा रहा है बल्कि लोगों के दिलों से अपराधियों के खौफ को निकाला जा रहा है।