फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   साथी से मारपीट पर रोडवेज कर्मचारियों का हंगामा, बंद की बस सेवा

साथी से मारपीट पर रोडवेज कर्मचारियों का हंगामा, बंद की बस सेवा

Sat, 29 Dec 2018 03:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
साथी से मारपीट पर रोडवेज कर्मचारियों का हंगामा, बंद की बस सेवा
रोडवेज कर्मचारियों का हंगामा, साढ़े छह घंटे बंद रही बस सेवा
विज्ञापन

- ग्रेनो डिपो के सभी 18 रूटों पर बस सेवा बंद रहने से यात्री रहे परेशान
- पुलिसकर्मियों पर लगाया दिव्यांग परिचालक से मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
यूपी रोडवेज के एक दिव्यांग संविदा कर्मचारी ने परी चौक पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार, मारपीट और रेप की धाराओं में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इससे नाराज ग्रेटर नोएडा डिपो के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बसों का संचालन बंद कर दिया। करीब साढ़े छह घंटे तक ग्रेटर नोएडा में बस सेवा बंद रही। बाद में सीओ प्रथम ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने समझाकर बस का संचालन शुरू कराया।

दिव्यांग कृष्ण कुमार सैनी ग्रेनो डिपो में संविदा कर्मचारी हैं। बृहस्पतिवार शाम उसकी ड्यूटी बबराला रूट की बस पर थी। आरोप है कि शाम को परी चौक पर सवारी बैठाने को लेकर कृष्ण कुमार व पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दरोगा ने परिचालक को चौकी में बंद कर दिया और तेज आवाज में टीवी चलाकर उसके साथ मारपीट की। रोडवेज अफसरों के बाद पहुंचने के बाद रात करीब 11 बजे पुलिस ने परिचालक को छोड़ दिया। वहीं रोडवेज अफसरों का कहना है कि पुलिस ने दिव्यांग परिचालक से जबरन माफीनामा भी लिखवा लिया है।
विज्ञापन

घटना के विरोध में शुक्रवार को ग्रेनो डिपो के सभी कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। करीब दस बस रूट पर निकल गई थी, उनको भी कुछ ही मिनट बाद वापस बुला लिया गया। उसके बाद कर्मचारियों ने डिपो में जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एआरएम नोएडा एसके वर्मा और एआरएम ग्रेनो लव कुमार व सीओ प्रथम निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। बाद में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। बैठक कर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया। सीओ ने जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी बात कर कर्मचारियों का शांत कराया। जिसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े छह घंटे तक परेशान रहे यात्री
ग्रेनो डिपो से 18 रूटों पर बस सेवा उपलब्ध है। जिसका संचालन सुबह 6 बजे से शुरू होता है, लेकिन शुक्रवार की सुबह हड़ताल के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया गया। दस बसें विभिन्न रूटों पर निकली थीं। जिन्हें वापस बुला लिया गया। दोपहर साढ़े 12 बजे तक बस सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परी चौक पर नोएडा डिपो और निजी बसों पर ही यात्री निर्भर थे। वहीं डिपो से भी काफी यात्री वापस लौट गए। दोपहर बाद बस सेवा शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली।

तीन माह के अंदर 600 चालान
रोडवेज अफसरों ने परी चौक पर निजी बसों के खड़े होने पर सवाल उठाए है। एआरएम नोएडा एसके वर्मा कहना है कि आगरा रूट पर चलने वाली निजी बसों का परी चौक पर आने की अनुमति नहीं है, लेकिन फिर भी यहां बसें खड़ी रहती है। इसके अलावा अन्य रूट की निजी बस भी यहां खड़ी रहती है। पुलिस उनको नहीं हटाती। वहीं एआरएम लव कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन माह के अंदर रोडवेज की 600 बसों का चालान किया है। इससे चालक और परिचालक आहत है।


कोट
पीड़ित परिचालक की तरफ से थाना कासना में शिकायत दी गई है। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। - लव कुमार, एआरएम ग्रेनो डिपो

परी चौक पर रोडवेज कर्मी और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का संचालन बंद कर दिया। कर्मचारियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर बसों का संचालन शुरू कराया गया है। - निशांक शर्मा, सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed