{"_id":"5c227a25bdec22571e0f8d8e","slug":"201545763365-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ बौद्ध महोत्सव में समाज के उत्थान पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ बौद्ध महोत्सव में समाज के उत्थान पर की चर्चा
विज्ञापन
चतुर्थ बौद्ध महोत्सव में समाज के उत्थान पर चर्चा
वक्ताओं ने युवाओं को संविधान के पालन की दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। भीम ज्ञान चर्चा मिशन में मंगलवार को चतुर्थ बौद्ध महोत्सव में देशभर के बौद्ध अनुयायियों और अनुसूचित जाति के लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं में राहुल करुणा सील, राहुल शांति स्वरूप बौद्ध, डॉक्टर बीपी अशोक और रमेश गौतम ने विचार व्यक्त किए। बीटा-2 सेक्टर का क्लब मैदान खचाखच भरा हुआ था।
सुबह दस बजे से ही बच्चों व महिलाओं सहित लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढोल नगाड़े बजाते पहुंचने लगे थे। डॉक्टर बीपी अशोक ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी है। जोश में आकर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए शांति स्वरूप ने कहा कि बौद्ध धर्म की गौरवशाली परंपरा हमें अहिंसा का संदेश देती है। करुणा सील राहुल ने कहा कि संविधान का पालन कर देश और समाज को सही राह पर लाया जा सकता है। मिशन के अध्यक्ष सूरजपाल एडवोकेट, विनोद सिंह, केपी सिंह, शिवकुमार बौद्ध, हेमंत बौद्ध, मंजीत सिंह अवतार, प्रवीन मौजूद रहे।