फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आधार कार्ड

आधार कार्ड

Mon, 16 Jul 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
आधार कार्ड नहीं बनने से लोग हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

-फर्रुखनगर तहसील में आधार कार्ड बनाने की मशीन डेढ़ माह से खराब
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। स्थानीय तहसील में आधार कार्ड बनवाने व दुरुस्तीकरण के लिए पिछले डेढ़ माह से ग्रामीण तहसील के चक्कर काटकर अब थक हार गए हैं। किंतु आधार कार्ड बनाने वाले दरवाजे का ताला बंद पड़ा है और मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा कर रखा है। ऐसे में आसपास के क ई गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आधार कार्ड नहीं बनने की वजह से आसपास क्षेत्र के गांवों के लोग बैंक योजनाओं और पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। तहसील में आधार कार्ड बनवाने के लिए रोजाना चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन लोगों के मायूसी ही मिल रही है। फर्रुखनगर के गांव महचाना के अरविंद और प्रवीण चौहान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक माह से लगातार तहसील के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें बच्चों की जन्म तिथि दुरुस्त कराकर नया आधार कार्ड बनवाने हैं। वहीं प्रीति सौंधी ने बताया वह रोजाना सुबह आकर बैठ जाती है कि आज तो दरवाजा खुलेगा। लेकिन कोई भी नहीं आने पर वह निराश होकर घर वापस लौट जाती हैं। अलीमुद्दीनपुर की केला देवी ने बताया कि वह आधार कार्ड दुरुस्ती के लिए कई दिनों से तहसील के चक्कर लगा रही हैं। परंतु उनका आधार कार्ड आज तक नहीं बन पाया है। इसी तरह सोनू इकबालपुर का कहना है कि उन्हें आधार कार्ड की पर्ची मिल चुकी है। लेकिन अभी उनके हाथ आधार कार्ड नहीं आया है। वह करीब 10 बार तहसील के चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व आधार कार्ड के लिए तहसील में काम करने वाले ऑपरेटर यशपाल व राकेश का कहना है कि आए दिन मशीन खराब रहने व प्रशासन द्वारा समय पर मजदूरी नहीं देने से परेशान आकर उन्हें मजबूरी में यह काम छोड़ना पड़ा है। इस संदर्भ में तहसीलदार रण विजय सुल्तानिया का कहना है कि आधार कार्ड बनाने वालों से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्हें तो पता भी नहीं है कि आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटर कब आते हैं और चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed