{"_id":"5b424a1a4f1c1bbf248b5438","slug":"201531071002-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है। अलीगढ़ निवासी सोनू कुमार ने नौकरी के लिए एक विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन
इसमें लिखे नंबर पर सोनू ने फोन किया तो ठग ने उसे नोएडा मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सेक्टर-18 स्थित दफ्तर बुला लिया। यहां आरोपी ने दो माह के भीतर मेट्रो में नौकरी मिलने का दावा कर बदले में चार लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
आरोपी ने दो लाख रुपये नौकरी लगने से पहले और बाकी नौकरी लगने के बाद देने को कहा। इस पर सोनू ने रिश्तेदार से दो लाख रुपये उधार लेकर आरोपी को दे दिए, लेकिन दो माह बीतने के बाद पीड़ित की नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
उसने फोन पर संपर्क किया तो आरोपी ने दोबारा से अपने दफ्तर बुला लिया और तीन माह और इंतजार करने के लिए कहा। जब पांच माह बीतने पर भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित शनिवार को सेक्टर-18 स्थित आरोपी के दफ्तर पहुंच गया जो बंद था।