फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाजपा और केंद्र के लिए महिलाएं सवर्प्रथम - मोदी

भाजपा और केंद्र के लिए महिलाएं सवर्प्रथम - मोदी

Fri, 04 May 2018 06:24 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
भाजपा और केंद्र के लिए महिलाएं सवर्प्रथम - मोदी
हेडिंग
विज्ञापन

------
महिला विकास से आगे महिलाओं के नेतृत्व
में विकास की ओर बढ़ गया है भारत : मोदी
------
सबहेड :
------
-मोदी एप के जरिये महिला कार्यकर्ताओं से की बात, कहा - सरकार के लिए महिलाएं सवर्र्पथम
------
क्रॉसर
------
- कहा, भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को बूथ स्तर पर दें जोर
- घर-घर जाकर कर्नाटक सरकार की खामियां बताने का दिया मंत्र
------
एजेंसी
बंगलूरू। देश महिला विकास से एक कदम आगे निकलकर महिलाओं के नेतृत्व में विकास की राह पर बढ़ गया है। ‘महिलाएं सर्वप्रथम’ ही केंद्र सरकार और भाजपा का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जान लगाने का मंत्र दिया।
हर योजना में महिला शक्ति को दी तव्वजो
शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से ‘मोदी एप’ के जरिये बातचीत में मोदी ने कहा कि भाजपा की हर योजना महिला शक्ति को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कोई संगठन, सरकार या योजनाएं बनाते समय महिलाओं को खास तव्वजो दी जाती है। मोदी ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल में दो महिलाओं के पास सबसे मजबूत और अहम मंत्रालय हैं। इस दौरान उन्होंने जून में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन से पहले चीन पहुंचीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तस्वीरें भी दिखाईं। पीएम ने कहा कि सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि स्वराज ने 1999 में राज्य की बेल्लारी सीट से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

महिला कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पीएम ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जान लगाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘हमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतना होगा और हम जीतेंगे भी। इसमें हर पोलिंग बूथ पर जीत दर्ज करना अहम है। इसके लिए घर-घर जाकर कर्नाटक सरकार के झूठे वादे और खामियों को बताना होगा। लोगों से देश की विकास यात्रा में साथ आने की अपील करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के पास झूठ फैलाना ही विकल्प
जब मोदी को बताया गया कि कांग्रेस भाजपा के बारे में झूठ फैला रही तो उन्होंने कहा कि अगर वे झूठ का प्रचार नहीं करेंगे, तो उनका काम कैसे चलेगा? कांग्रेस लोगों का भरोसा खो चुकी है। ऐसे में झूठ फैलाने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं पेश की गईं, लेकिन लोग उनका ज्यादा फायदा नहीं ले पाए। इस दौरान पीएम ने महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य योजनाओं और मातृ अवकाश का जिक्र किया।
लोगों में कानून का डर होना जरूरी
महिला उत्पीड़न रोकने के उपायों के सवाल पर पीएम ने कहा कि पारिवारिक मूल्य, संस्कृति, पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली और त्वरित न्याय से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों में कानून का डर होना जरूरी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने आईपीसी, सीआरपीसी और पॉक्सो के प्रावधानों को ज्यादा सख्त कर दिया है। उन्होंने सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का भी जिक्र किया।
महिलाओं को निभानी चाहिए बराबर की भूमिका
पीएम ने कहा कि सरकार गृहिणी, कामगार, व्यवसायी ही नहीं देश की हर महिला के साथ खड़ी है। महिलाओं को भी सामाजिक, आर्थिक और जीवन के दूसरे क्षेत्रों में बराबर की भूमिका निभानी चाहिए। महिलाएं ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में नाम रोशन कर रही हैं। वे रक्षा बलों से जुड़ रही हैं। उद्यमी बन रही हैं। केंद्र ने पहली बार महिलाओं की मोर्चे पर तैनाती का फैसला किया। केंद्रशासित राज्यों के पुलिस बलों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव पर भी केंद्र सरकार विचार कर रही है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार और भाजपा नए भारत में नारी शक्ति की पूर्ण और समग्र भूमिका के लिए प्रतिबद्ध है।
---------
बॉक्स
--------
बंगलूरू को ‘गार्बेज सिटी’ बताकर किया अपमान : राहुल
- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किया पलटवार
एजेंसी
नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू को गार्बेज सिटी (कृडाघर) बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का अपमान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर जबर्दस्त हमला करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत कर्नाटक के लिए महज 598 करोड़ रुपये दिए, जबकि इससे पहले कांग्रेसनीत संप्रग सरकार ने 6,570 करोड़ रुपये दिए थे।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए 1100 फीसदी ज्यादा राशि मुहैया कराई थी। राहुल ने ट्वीट किया कि यह आंकड़े भी केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय से ही जुटाए गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री,देश के गौरव और गार्डन सिटी बंगलूरू को गार्बेज सिटी कहना अपमानजनक है। आपके लिए झूठ बोलना आसान है, लेकिन शहर बनाना मुश्किल है। आंकड़ों ने आपके झूठ की धज्जियां उड़ा दी हैं।’ बृहस्पतिवार को मोदी ने राज्य की सिद्धारमैया सरकार पर हमला करते हुए बंगलूरू को सिलिकॉन वैली से गार्बेज सिटी और वैली ऑफ सिन में तब्दील करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed