{"_id":"5ac24f444f1c1bce618b501b","slug":"201522683716-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट सीबीएसई
Updated Mon, 02 Apr 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई पेपर लीक मामले की
जल्द सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट
प्वाइंटर
- दोबारा परीक्षा के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर बुधवार को करेगा सुनवाई
- याचिका में पूर्व परीक्षा के आधार पर परिणाम घोषित करने की मांग की गई है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक मामले की जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सोमवार को तैयार हो गया है। 10वीं के गणित और 12वीं की अर्थशास्त्र की दोबारा परीक्षा लेने के फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। याचिका में पूर्व परीक्षा के आधार पर ही परिणाम घोषित करने और कथित पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने इस मामले का उल्लेख प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष किया और जल्द सुनवाई की अपील की। पीठ ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। याचिका में कहा गया कि सीबीएसई द्वारा दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का फैसला मनमाना है। यह सीधे तौर पर छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।