{"_id":"6884de590abd0fd3930952f8","slug":"201-working-women-got-interest-free-loan-from-chaupal-noida-news-c-340-1-del1004-98906-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चौपाल से 201 कामकाजी महिलाओं को मिला ब्याज मुक्त ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चौपाल से 201 कामकाजी महिलाओं को मिला ब्याज मुक्त ऋण
विज्ञापन
बुराड़ी में आयोजित विशेष चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सौंपे महिलाओं को चेक
महिलाओं को अपने व्यवसाय व कामकाज को और मजबूत करने में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बुराड़ी में शनिवार को आयोजित विशेष चौपाल कार्यक्रम में 201 कामकाजी महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पहल से महिलाओं को अपने व्यवसाय, कामकाज को और मजबूत करने में आसानी होगी। दिल्ली सरकार महिलाओं के विकास को सबसे ऊपर रख रही है। सरकार भी ऐसी योजनाएं शुरू करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल जैसी सामाजिक संस्थाएं समाज की रीढ़ हैं। ये न सिर्फ लोगों की जिंदगी बेहतर बनाती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खुशी जताई कि चौपाल जरूरतमंद कामकाजी महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दे रही है ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। चौपाल में सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय माहवार, राजकुमार भाटिया, मेयर राजा इकबाल सिंह, नगर निगम में नेता सदन प्रवेश वाही, दयानंद, रवि बंसल, किरण चोपड़ा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले बुराड़ी बाइपास से स्वरूप नगर तक रोड शो हुआ जिसमें स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
हर कामकाजी महिला आत्मनिर्भर बने : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर कामकाजी महिला को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए सरकार कई योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन अवसरों का फायदा उठाकर सपनों को साकार करें। ब्याज मुक्त ऋण से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।