फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   200 people may have to leave the house before the twin towers are demolished

ट्विन टावर गिराने से पहले 200 लोगों को छोड़ना पड़ सकता है घर

Sun, 30 Jan 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
200 people may have to leave the house before the twin towers are demolished
नोएडा। ट्विन टावर गिराने के मामले में आसपास के दो टावर में रहने वाले करीब 200 लोग दहशत में हैं। लोगों की चिंता का कारण यह है कि विस्फोटक लगाकर टावर गिराने के बाद न केवल कंपन होगा, बल्कि धूल का गुबार भी उडे़गा। ऐसे में आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे इन लोगों को ध्वस्तीकरण से पहले दूसरी जगह भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

दस विभागों से एनओसी मिलते ही एडिफिस कंपनी के एक्सपर्ट यहां विस्फोटक लगाने आदि का काम शुरू कर देंगे। एडिफिस का कहना है कि तीन माह का समय विस्फोटक लगाने में लगेगा। इसके बाद मात्र 10 सेकेंड में ही टावर ढह जाएंगे। ट्विन टावर के पास मात्र 9 मीटर की दूरी पर सुपरटेक का ही टावर नंबर एक स्थित है। इसके अलावा करीब 35 मीटर दूरी पर एटीएस विलेज का टावर है। सुपरटेक के साथ हुए करार में यह बात भी साफ है कि एडिफिस इन्हीं दोनों टावर का करीब 100 करोड़ का बीमा भी कराएगी। ऐसे में इन टावर में रहने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

विस्फोट करने से पहले लोगों को यहां से हटाया जा सकता है। किसी दूसरी सोसाइटी में इनके किराये पर रहने की व्यवस्था कराई जा सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी कोई नहीं कर रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि जब विस्फोट होगा और मलबा नीचे गिरेगा तो निश्चित रूप से कंपन होगा। साथ ही धूल का गुबार भी उड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed