{"_id":"65bcfbe3443f44627107b6ce","slug":"20-years-jail-for-brutality-against-innocent-girl-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-25571-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छह साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को 20 साल की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छह साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को 20 साल की जेल
विज्ञापन
छह साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को 20 साल की जेल
- वर्ष 2021 में मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर की वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में वर्ष 2021 में छह साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी मैनुद्दीन उर्फ महरुद्दीन को जिला न्यायालय ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। मैनुद्दीन ने घर के बाहर खेल रही मासूम को अश्लील वीडियो दिखाकर दरिंदगी की थी। जिला न्यायालय ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
बिसरख कोतवाली में ग्रेनो वेस्ट में निवासी शख्स ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित की छह साल की मासूम बेटी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला मैनुद्दीन मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया। उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के अचानक लापता होने पर परिजन व आसपास रहने वाले लोग उसे तलाशने लगे। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन व पड़ोसियों ने मैनुद्दीन को दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।
गवाहों के बयान, साक्ष्य, दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने मैनुद्दीन को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए त्वरित पैरवी की जा रही है।