{"_id":"6a1d52fd58c8f3aaaa04538e","slug":"20-toppers-of-the-up-board-high-school-and-intermediate-examinations-honored-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर: अमर उजाला मेधावी सम्मान, यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटर के 20 टॉपरों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर: अमर उजाला मेधावी सम्मान, यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटर के 20 टॉपरों को किया गया सम्मानित
Mon, 01 Jun 2026 03:11 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों से अखबार पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अखबार हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करता है। सोशल मीडिया से दूरी हमें बनानी होगी।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद व अमर उजाला की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जनपद स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों से अखबार पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अखबार हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करता है। सोशल मीडिया से दूरी हमें बनानी होगी। जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए अमर उजाला की सराहना की। मेधावियों को खुद को निरंतर समसामायिक मुद्दों की जानकारी रखने के लिए नियमित अखबार पढ़ने की आदत बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी व एडीएम एलए बच्चू सिंह ने टॉपरों से कहा कि उनकी मेधा ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा मेधावी बनता है तो सबसे अधिक अभिभावक व गुरु ही खुश होते हैं। हमें संयम,अनुशासन व मेहनत से आगे बढ़ते रहना होगा। समय को बर्बाद न करें। किताबों को अधिक से अधिक समय दें। वहीं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व एडीएम न्यायिक प्रियंका ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के पीछे कई लोगों की मेहनत होती हैं। हमें आगे ही देखना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बोर्ड के आठ छात्र गए हुए हैं। उन्होंने अपनी मेधा से जगह पक्की की है। इस मौके पर पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें किया गया सम्मानित
हाईस्कूल में देवेश कुमार, ऋषिका कुमारी,हरिओम, पवन सिंह,नैतिक भाटी,कौशल कुमार, प्रिया,शिवानी कुमारी गुप्ता, किशन और हिरेश कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में हिमांशी शर्मा,गौरंगी, गुड़िया कुमारी,खुशी,गरिमा,साक्षी शर्मा,यश,आदर्श खारी,सोनिया और कनक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
देश की संस्कृति में नैतिकता का सबसे बड़ा योगदान है। मेधावियों के साथ अन्य बच्चों से भी कहूंगा कि कभी भी अपने चरित्र से नैतिकता को अलग नहीं करना है। यहीं नैतिकता ही हमें सबसे अलग बनाती है। मेधा को हमेशा सम्मान मिलता है। - धीरेंद्र सिंह,जेवर विधायक
मैं भी शिक्षक रहा हूं। जब स्कूल का कोई भी बच्चा मेरिट में जगह बनाता है तो शिक्षक को भी उतनी ही खुशी होती है,जितनी अभिभावकों को होती है। हमेशा आगे बढ़ने के लिए समय का सही उपयोग करना होगा। सभी मेधावियों को बधाई। - तेजपाल नागर,दादरी विधायक