फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 shot in encounter running after loot

बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, दो घायल

Thu, 29 Oct 2020 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
2 shot in encounter running after loot
बाइक लूटकर भाग रहे 2 बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन

दादरी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात रिठौरी गांव के पास बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। बदमाश पीड़ित का नौ किमी से पीछा कर रहे थे। पीड़ित की सूचना पर वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दावा है कि पुलिस ने सूचना के एक घंटे बाद ही लूटी हुई बाइक बरामद कर ली। बदमाशों की पहचान बुलंदशहर निवासी साकिर और नाजिम के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से बुलेट बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा, राजेश कुमार सिंह ने बताया कि साकिर पर 8 मामले दर्ज हैं। नाजिम पर तीन केस हैं।

पुलिस के अनुसार, गांव बिलसूरी, सिकंद्राबाद निवासी प्रमोद बाइक से परी चौक जा रहे थे। इसी दौरान साकिर और नाजिम ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और बाइक लूट ली। पीड़ित की सूचना पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही पुलिस हरकत में आ गई। दोनों तरफ चेकिंग शुरू की गई। सिरसा अंडरपास गोल चक्कर से बदमाश लौट रहे थे। रिठौरी गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed