{"_id":"64ef98a1c12d19e7d5025314","slug":"2-miscreants-who-shot-cloth-merchant-injured-in-encounter-grnoida-news-c-23-1-noi1091-16246-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कपड़ा व्यापारी को गोली मारने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कपड़ा व्यापारी को गोली मारने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी को गोली मारने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में घायल
-व्यापारियों ने सुबह से ही बाजार किया बंद, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर/बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के पास मंडी श्याम नगर कस्बे के बाजार में एक कपड़ा व्यापारी को रंगदारी न देने पर बदमाश ने मंगलवार को गोली मारकर घायल कर दिया था। बुधवार शाम पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को गोली लगी है। घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इससे पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद करके लगभग 7 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। मंडी श्यामनगर निवासी अंकुर अग्रवाल को देवटा निवासी विनोद ने मंगलवार शाम दुकान में घुसकर गोली मारी थी। अंकुर के भाई अंकित ने दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विनोद ने उससे रंगदारी मांगी थी। अंकुर के विरोध करने पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। आरोपी धमकी देकर दुकान से बाहर गया और कुछ देर बाद उसने अंकुर की दुकान में घुसकर उसपर गोली चला दी थी। गोली अंकुर के हाथ में लगी थी। उसका ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी गोली मारने के बाद अपने दो साथी सचिन और तरुण के साथ दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर आरोपी विनोद, सचिन और तरुण निवासी देवटा के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और गोली मारकर घायल करने का केस दर्ज कर लिया था।
बुधवार सुबह से ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। बड़ी संख्या में व्यापारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगभग 7 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। बुधवार शाम करीब 3 बजे अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस अशोक कुमार, एसीपी पवन गौतम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बाजार को खोला। पुलिस ने बुधवार दोपहर एक आरोपी तरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी विनोद की तलाश में दबिश दे रही थीं। शाम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर विनोद और उसके साथी सचिन को यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक घेर लिया। आरोप है कि मुठभेड़ में घिरे दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए और दोनों बदमाशों से पैर में गोली लगी है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, 3 खोखा और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों पर कोतवाली में पहले से कई अपराधी केस दर्ज है।
-- -
मंडी श्यामनगर में व्यापारी को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जबकि उनका एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
-साद मियां खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा