{"_id":"601457a08ebc3e08996f5090","slug":"2-company-step-ahead-for-crash-barrier-at-yamuna-expressway-grnoida-news-noi5626162131","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर लगाने को आगे आईं दो कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर लगाने को आगे आईं दो कंपनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए आईं दो कंपनियां
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए निकाले गए निविदा में दो कंपनियां आगे आई हैं। कंपनियों की तकनीकी जांच की जा रही है। इसके बाद वित्तीय निविदा खोली जाएगी। अगले सप्ताह काम आवंटित होने और काम शुरू करने की तैयारी है। इस काम पर करीब 76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम शुरू होने से एक साल के भीतर ये लग जाएंगे। क्रैश बैरियर करीब तीन फुट ऊंचे होंगे। क्रैश बैरियर लगने से वाहन अनियंत्रित होने के बाद दूसरी तरफ की सड़क पर नहीं जा सकेंगे। इससे हादसे कम होंगे। साथ ही एक्सप्रेसवे से नदी-नालों में भी वाहन नहीं गिरेंगे। यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे का दिल्ली आईआईटी से ऑडिट कराया था। आईआईटी ने सेंट्रल वर्ज पर क्रैश बैरियर लगाने का सुझाव दिया था। अब इस पर अमल हो रहा है।
वर्ष हादसे मौतें
2012 275 33
2013 896 148
2014 771 98
2015 919 99
2016 1219 133
2017 763 146
2018 659 111
2019 560 195
2020 509 122