फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two chalan of car in one and half minute in noida

नोएडा में सड़क किनारे खड़ी कार के डेढ़ मिनट में दो चालान

Tue, 17 Sep 2019 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
two chalan of car in one and half minute in noida
demo pic

देशभर में कट रहे चालान सुर्खियों में हैं। शहर में भी सड़क किनारे खड़ी ब्रेजा कार के डेढ़ मिनट के अंतराल में ही दो ई चालान (500 रुपये और 1000 रुपये) काट दिए गए। आरोप है कि दोनों चालान एक ही नियम तोड़ने को लेकर काटे गए।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 निवासी राजेश कुमार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि घर पर रिश्तेदार आए थे। शनिवार को उन्हें अलीगढ़ जाना था। रिश्तेदार को छोड़ने वह परी चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने एनआरआई कट के पास गाड़ी रोकी और उसी में बैठकर बस का इंतजार करने लगे। 5 से 6 मिनट तक उनकी कार रोड पर खड़ी रही। कुछ देर में वह रिश्तेदार को रोड पर उतारने के बाद चल दिए। करीब 15 मिनट बाद मोबाइल पर एक बजकर 3 मिनट 26 सेकेंड पर 500 रुपये के चालान का मेसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें लिखा था कि पब्लिक प्लेस पर खतरनाक तरीके से गाड़ी पार्किंग की है। चालान उन्होंने पेटीएम से जमा कर दिया। आरोप है कि करीब 30 मिनट बाद दूसरा मेसेज आया। जिसमें 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। मेसेज में चालान का समय एक बजकर चार मिनट 50 सेकेंड लिखा था।

आरोप है की डेढ़ मिनट के अंतराल में एक ही धारा में दो ई चालान हुए हैं। उन्होंने गाड़ी रोड के साइड में खड़ी की थी और वह खुद गाड़ी में बैठे रहे। बावजूद चालान कर दिया गया। मौके पर खड़े पुलिसकर्मी गाड़ी हटाने के लिए बोल सकते थे। उन्होंने सोमवार को बीटा-2 कोतवाली में शिकायत की है।


एक ही जगह गाड़ी खड़ी होने पर अलग-अलग पुलिस कर्मी ने संवादहीनता होने के चलते चालान कर दिए होंगे। अगर एक ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने डेढ़ मिनट के अंतराल में चालान किया है तो वह गलत है। गाड़ी मालिक को घबराने की जरूरत नहीं है। चालान निरस्त कराया जा सकता है।
राम सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed