फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 arrested while trying to loot ATM

एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करते दो काबू

Thu, 02 Jan 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
2 arrested while trying to loot ATM
तावडू। नगर के पटौदी रोड पर लगे एक निजी कंपनी के एटीएम मशीन के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ कर रुपये निकालने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। एटीएम मशीन पर तैनात गार्ड ने दोनों आरोपियों को काबू कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तावडू निवासी रवि ने बताया कि वह नगर के पटौदी रोड पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के साथ लगे एक निजी कंपनी के एटीएम पर बतौर गार्ड कार्यरत है। 21 दिसंबर की शाम सात बजे दो युवक एक कार में आए दोनो एटीएम में घुस गए और एटीएम मशीन को खोल दिया। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, जिसका पता चलने पर उसने शोर मचाया जिससे आरोपी मौके से भाग गए। गार्ड के मुताबिक आरोपी 31 दिसंबर सुबह 9 बजे एक बार फिर एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करके वापस चले गए।
विज्ञापन

1 जनवरी को दोबारा आरोपी वहां पहुंचे और उन्होंने मशीन से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों द्वारा मशीन के साथ छेड़छाड़ करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी अंसार निवासी गांव आली मेव और नसीम निवासी गांव महरोला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed