फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 arrested in car burglary

दिल्ली-एनसीआर में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2020 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
2 arrested in car burglary
दिल्ली-एनसीआर में कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात बिसाहड़ा रोड से वाहन चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरी की कार में सवार होकर उसे हापुड़ में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो अन्य कारें भी बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि युवक दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में गिरोह बनाकर कार चोरी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात टीम गश्त कर रही थी, तभी कार सवार दीपक निवासी ब्रह्मपुरी और वसीम निवासी नई आबादी बादशाह नगर हापुड़ की तरफ जा रहे थे। दोनों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार के चेचिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर दूसरे जिलों में सस्ते दामों पर बेच देते है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी वाहन चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। इनके साथी चेचिस नंबर बदलने का काम करते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed