{"_id":"5f7b5c948ebc3edc1f663a35","slug":"2-15-lakhs-approved-for-beautification-of-44-schools-mewat-news-noi5406091154","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 स्कूलों के द्वार सौंदर्यीकरण के लिए 2.15 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 स्कूलों के द्वार सौंदर्यीकरण के लिए 2.15 लाख स्वीकृत
विज्ञापन

नगीना। नगीना खंड के 44 स्कूलों के द्वार चमकाने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने 2.15 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। इनमें 6 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भी शामिल किए गए हैं। सौंदर्यीकरण अभियान में प्राइमरी स्कूलों के लिए 70 हजार रुपये व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 1 लाख 45 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। प्रथम चरण में 44 स्कूलों को शामिल किया गया है जबकि बाकी 115 स्कूलों को द्वितीय चरण में शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं लगेंगी। वर्तमान सत्र हिंदी मीडियम से ही पूरा कराया जा रहा है। मेवात जिले में प्रथम राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सिरौली गांव में 2009 में बनाया गया था। अब नई सूची में नगीना, नूंह, तावडू और फिरोजपुर झिरका शहर में एक-एक स्कूल को राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति विद्यालय में तब्दील किया गया है। यह सभी स्कूल सीबीएसई के अंग्रेजी पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराएंगे। इस सूची में जिले के तीन दर्जन राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल भी शामिल किए गए हैं। इनमें अगले सत्र से अंग्रेजी की कक्षाएं लगाई जाएंगी। जबकि ये स्कूल भिवानी बोर्ड से ही मान्यता प्राप्त होंगे।
44 स्कूलों के मुख्य द्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट मंजूर हुआ है। एक दर्जन स्कूलों में सौंदर्यीकरण हो चुका है।
हयात खान, बीईओ, नगीना