फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   19th Battalion of ITBP celebrated its 64th Raising Day

Noida News: सराहन में बलिदानियों को किया याद, श्रद्धांजलि की अर्पित

Fri, 24 Oct 2025 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
19th Battalion of ITBP celebrated its 64th Raising Day
सराहन के बौंडा में आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर सलामी देते हुए जवान। स्रोत : आईटीबीपी
आईटीबीपी की 19वीं वाहिनी ने मनाया 64वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन के बोंडा में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 19वीं वाहिनी ने 64वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर 19वीं वाहिनी के कमांडेंट श्रीपाल ने शहीद स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कमांडेंट ने परेड की सलामी ली। वाहिनी के सहायक सेनानी सुरेंद्र ने परेड का नेतृत्व किया। इस मौके पर पदाधिकारियों को सेवा के दौरान उत्कृष्ट उपलब्धियों को हासिल करने पर महानिदेशक प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। 19 वीं वाहिनी के देशराज, उप सेनानी जीडी गोल्ड डिस्क एवं निरीक्षक, जीडी बहादुर सिंह, उप निरीक्षक व जीडी प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक दूरसंचार रमेश चंद शर्मा, मुख्य आरक्षी केएस कर्ण सिंह को सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया। कमांडेंट श्रीपाल ने समस्त हिम वीरों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की स्थापना 24 अक्तूबर 1962 को चार बटालियनों के साथ हुई थी। वर्तमान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 63 सर्विस बटालियन, चार विशेषज्ञ बटालियन और 17 प्रशिक्षण केंद्र हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लेह में काराकोरम से अरुणाचल में जेचप-ला तक 3,488 किलोमीटर चीन बॉर्डर की सुरक्षा कर रहा है। सीमा सुरक्षा के साथ यह बल आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी ऑपरेशन, चुनाव ड्यूटी और विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है। इस मौके पर उप सेनानी जीडी देशराज और सूबेदार मेजर जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

सराहन के बौंडा में आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर सलामी देते हुए जवान। स्रोत : आईटीबीपी

सराहन के बौंडा में आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर सलामी देते हुए जवान। स्रोत : आईटीबीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article