फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1923 teacher posts vacant in district from 1st to 8th

जिले में पहली से 8वीं तक 1923 शिक्षक पद रिक्त

Wed, 18 Nov 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
1923 teacher posts vacant in district from 1st to 8th
पुन्हाना। प्रदेश सरकार की गई अंतर्जिला ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 17 नवंबर तक नूंह जिले से 465 अध्यापकों का अन्य जिलों में तबादला हो चुका है। फिलहाल नूंह जिले में प्राइमरी के 1923 पद रिक्त हैं। नूंह जिले में वर्ष 2011 से पहले कार्यरत अध्यापकों का इस पॉलिसी के तहत तबादला हुआ है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि अंतर्जिला ट्रांसफर पॉलिसी के तहत वर्ष 2011 से पहले नूंह में कार्यरत अन्य जिलों के अध्यापकों के तबादले खोले गए हैं। 17 नवंबर तक 465 अध्यापकों ने अन्य जिलों में ज्वाइन कर लिया है। जिले में प्राइमरी विंग में 4228 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 1923 खाली हो गए हैं। उन्होंने माना कि इतनी बड़ी संख्या में अध्यापकों के तबादले होने से शिक्षा प्रभावित होगी। जिला अध्यापक संघ के प्रधान तैयब हुसैन, पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद ने बताया कि मेवात कैडर बनाने का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। मेवात कैडर में नूंह जिले के ही बच्चों को भर्ती करने से अध्यापकों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्व परिवहन मंत्री एवं कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से अलग से मेवात कैडर बनाया था। भाजपा सरकार ने आते ही इस कैडर को तोड़कर सैकड़ों अध्यापकों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मेवात में शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उसकी चिंता केवल बयानबाजी तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed