{"_id":"5c8552c6bdec2214422f9db9","slug":"191552241350-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष गोल्फ व्यू के निवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू के निवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली और पानी को लेकर अंतरिक्ष गोल्फ व्यू के निवासियों का प्रदर्शन
- अधिक दर वसूल कम पेमेंट करने और बदसलूकी का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अधिक बिजली दर वसूले जाने से नाराज अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सोसायटी के निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। सोसायटी परिसर में लोगों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।
स्थानीय लोगों का कहना था कि बिजली आपूर्ति के नाम पर निवासियों से अधिक पैसा वसूला जा रहा है। विरोध करने पर बिल्डर के सुरक्षा गार्ड बदसलूकी करते हैं। निवासियों ने बताया कि 1600 फ्लैट के हिसाब से 8 हजार केवीए लोड होना चाहिए, लेकिन बिल्डर ने 2 हजार केवीए का कनेक्शन लिया हुआ है। जबकि पैसा 1600 फ्लैट के हिसाब से लिया जा रहा है और विद्युत निगम को कम पैमेंट किया जा रहा है। वहीं, फ्लैटों की संख्या के हिसाब से गंगाजल का कनेक्शन नहीं लिया गया है। बिल्डर ने सिर्फ 400 कनेक्शन ही प्राधिकरण से लिए हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने अब तक किसी वादे को पूरा नहीं किया है। निवासियों ने वसूली जा रही रकम को सुरक्षित खाते में रखने की मांग की है।
गोल्फ सिटी निवासियों का भी फूटा गुस्सा
नोएडा। मूलभूत सुविधाओं से परेशान सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी, प्लॉट-8 के निवासियों ने रविवार को स्पेक्ट्रम मॉल के सामने प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लेकर लोगों ने एएमजी बिल्डर के खिलाफ नारे लगाए और दिनभर धरने पर बैठे रहे। स्थानीय निवासी मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि दो वर्षों से सोसायटी में बिजली, पानी, सीवर, अग्नि सुरक्षा, पार्किंग व क्लब आदि मूलभूत सुविधाओं का दंश झेल रहे हैं। बिल्डर से मांग करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कहा कि जब तक समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर राजीव त्यागी, किरण शर्मा, रजनीश कुमार, डॉ. शशांक शेखर, मल्लिकेश्वर झा, रोशन झा, पवन कुमार, अनमोल कुमार, राकेश शर्मा, जेसी गोयल सहित कई निवासी मौजूद रहेेेेेेे।