{"_id":"5bef37a3bdec22694e6b86ea","slug":"191542404003-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से होगी एलिवेटेड रोड की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से होगी एलिवेटेड रोड की सफाई
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: मशीन से होगी एलिवेटेड रोड की सफाई
एसीईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदारों को किया तलब
ओएसडी साफ-सफाई को लेकर कई स्थानों का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एमपी-2 रोड पर बने एलिवेटेड रोड की सफाई मेकेनिकल स्वीपिंग मशीन से की जाएगी। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा, शहर में साफ-सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण में मिली कमियों के बाद एसीईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग के समस्त ठेकेदारों को कार्यालय में तलब कर लिया और हिदायत दी।
प्राधिकरण के एसीईओ राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को सेक्टर-110 व अन्य सेक्टरों का दौरा किया। वहां के हालात को देखते हुए उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदारों को कार्यालय में तलब कर निर्देश दिए। उनका साफ कहना है कि नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लिया है और साफ-सफाई में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा प्राधिकरण के अधिकारियों ने शहर में होने वाले अतिक्रमण को लेकर भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शुक्रवार सुबह ओएसडी राजेश सिंह ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कई स्थानों की जांच की। बृहस्पतिवार को पाई गई लापरवाही को दूर किया गया था। वहीं, ईएसआई अस्पताल के सामने के अतिक्रमण पर नाराजगी जताई गई और इसे हटाने को कहा गया। इस वजह से प्राधिकरण का काम प्रभावित हो रहा है।