{"_id":"5bcfce0cbdec22694b42b116","slug":"191540345356-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः सेक्टर-16 में डेढ़ साल से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः सेक्टर-16 में डेढ़ साल से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल सेंटर से गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी की स्पेशल टीम ने सेक्टर-16 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। हॉलिडे पैकेज के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर कॉल सेंटर संचालक व कर्मचारी लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस टीम ने कॉल सेंटर संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेढ़ साल से कॉल सेंटर चला रहे थे।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि टीम ने सोमवार रात को सेक्टर-16, ए-55 में छापेमारी की। यहां फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। आरोपियों ने yatrasgateway.com और a1yatra.com के नाम से दो फर्जी वेबसाइट बना रखी थी।
विज्ञापन
इसे जनकपुरी, दिल्ली के गलत नाम-पते पर बनाया गया था। इनके माध्यम से आरोपी विभिन्न राज्यों में लोगों को कॉल करके पैकेज के नाम पर बंपर छूट और मोबाइल, लैपटॉप आदि का लालच देकर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से पैसे लेते थे। पेमेंट लेने के बाद आरोपी कस्टमर को न तो कहीं भेजते थे, न ही उन्हें पैसे वापस करते थे। राजस्थान निवासी संदीप जायसवाल ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी।
विज्ञापन
सरगना इंटरपास, कर्मचारी बीए-बीकॉम
पुलिस की टीम ने कॉल सेंटर संचालक नोएडा सेक्टर-5 निवासी सुमित कुमार झा, खोड़ा निवासी गौरव, उमेश कुमार व शिवम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 11 कंप्यूटर, 8 मोबाइल, 12 डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। सुमित इंटर पास है। इसके अलावा तीनों कर्मचारी बीए व बीकॉम हैं। इन लोगाें ने पहली वेबसाइट 2017 और दूसरी वेबसाइट 2018 में बनाई थी।
वीओआईपी से करते थे कॉल
आरोपी वीओआईपी यानी वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिये लोगों को फोन करते थे। इसमें ये लोग एक सॉफ्टवेयर का यूज करते थे। इससे ठगी के शिकार लोग आरोपियों के नंबर पर बात नहीं कर पाते थे। इस कारण ये आरोपी पकड़ में नहीं आते थे। इस तरह की कई शिकायत आने के बाद पुलिस को इनके कॉल सेंटर की लोकेशन की जानकारी मिल गई, इससे ये आरोपी पकड़े गए।
विशेष टीम का गठन
एसएसपी ने शहर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। इसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर पटनीश यादव कर रहे हैं। यह टीम एफबीआई व कनाडा पुलिस और स्थानीय इनपुट के आधार पर काम कर रही है। इस टीम के अधिकारी साइबर सेल के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटरों पर नकेल कस रहे हैं।
शहर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए एक टीम बनाई गई है जो इन पर नजर रखेगी। टीम ने हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है।- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी