{"_id":"5ba2bb52867a557ec97f2104","slug":"191537391442-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला------------
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम मित्र मंडल कमेटी का भूमिपूजन 23 को
श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी को मंचन करने की अनुमति नहीं मिली
नोएडा। सेक्टर-62 में श्रीराम लीला महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार (23 सितंबर) को भूमि पूजन होना है। वहीं, सेक्टर-46 में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी को अभी मंचन की अनुमति नहीं मिली है। श्रीराम मित्र मंडल कमेटी के महासचिव मुन्ना लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक में तय किया गया कि 23 सितंबर को सुबह 10 बजे भूमि पूजन होगा और पुतलों को बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। रामलीला का मंचन धारावाहिक के कलाकार करेंगे। 10 से लेकर 20 अक्तूबर तक मंचन किया जाएगा। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, अनिल गोयल, मनोज शर्मा, मुकेश सिंघल आदि शामिल रहे।
वहीं, सेक्टर-46 में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी को लेकर बुधवार को भी मंचन करने की अनुमति नहीं मिली। कमेटी के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को बुलाया है। 21 सितंबर को भूमि पूजन होना है, लेकिन पुलिस ने पेच फंसा दिया, जबकि कई विभागों से अनुमति मिल चुकी है। स्थानीय विधायक, मंत्री और सीएम से भी शिकायत की जा चुकी है।