{"_id":"5b786b5d42c79246390366ad","slug":"191534618461-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का 315 किलोमीटर लंबी सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का 315 किलोमीटर लंबी सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाने के साथ धूल मुक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने ‘डस्ट फ्री जोन’ योजना के तहत 315 किलोमीटर लंबी सड़कों का चयन किया है। ई-निविदा के जरिये निजी कंपनी को काम सौंपा जाएगा। पहले चरण में करीब 24 सेक्टरों की सड़कों का चयन किया गया है।
ट्रायल के तौर पर सेक्टर-82 केंद्रीय विहार के 4.5 किलोमीटर लंबे सड़क किनारे कच्ची पटरी को संवारा गया है। कुछ इसी तरह शहर की अन्य सड़कों के दोनों तरफ काम किया जाएगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि शीघ्र ही कंपनी के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद लगभग 100 किलोमीटर क्षेत्र को डस्ट फ्री जोन में तब्दील किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर कच्ची पटरियां हरित होने के बाद शहरवासियों को धूल से राहत मिलेगी। प्राधिकरण के सीईओ ने इस योजना के तहत जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत सड़कों के किनारे घास लगाने व सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। सेक्टर-76, 77 एवं 78 में सबसे पहले काम शुरू किया जाएगा।
पहले चरण में शामिल सेक्टर
सेक्टर-35, 50, 55, 57, 59, 60, 67, 68, 69, 70, 71, 74, 76, 77, 78, 82, 93, 93बी, 115, 120, 122, 123, 137, 140 आदि।