{"_id":"6a96733a97fff1e8740364e6","slug":"19-swine-flu-cases-detected-in-gautam-buddha-nagar-in-three-days-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध नगर स्वाइन फ्लू का खतरा: तीन दिन में 19 मरीज मिले, कुल संख्या 209 हुई; सतर्कता बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध नगर स्वाइन फ्लू का खतरा: तीन दिन में 19 मरीज मिले, कुल संख्या 209 हुई; सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
Tue, 01 Sep 2026 12:12 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज मिले हैं। पिछले तीन दिन में कुल 19 मरीज सामने आए हैं। ऐसे में अबतक कुल मरीजों की संख्या 209 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया स्वाइन फ्लू की एंटीजन जांच के लिए रैपिड एंटीजन किट स्वास्थ्य केंद्रों पर भिजवा दी गई है। आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी तब मरीज का सैंपल चाइल्ड पीजीआई की लैब भेजा जाएगा। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में घबराहट या शरीर में दर्द और अधिक कमजोरी महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्टाफ को सीजनल इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित स्टाफ को इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगाई जाएगी।