फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   19 school denied order, seek answer

19 स्कूलों की लापरवाही

Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
19 school denied order, seek answer
19 स्कूलों ने नहीं किया आदेशों का पालन, मांगा जवाब
विज्ञापन

नोएडा। शिक्षा विभाग की 69 टीमों ने मंगलवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने और आदेशों का पालन नहीं करने पर 19 स्कूलों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोप है कि प्रिंसिपल और टीचरों ने स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों के साथ ऑनलाइन संवाद में लापरवाही बरती है। शिक्षा विभाग की टीम ने अभिभावकों से भी बातचीत की है। इन स्कूलों में शोभा राम इंटर कॉलेज दादरी, पब्लिक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा सहित अन्य शामिल हैं। इन स्कूलों को दो दिन के अंदर अभिभावकों के साथ ऑनलाइन संवाद भी करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने से पहले ऑनलाइन संवाद करने के लिए कहा था। दिशानिर्देश, स्कूलों की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी देनी थी, लेकिन इसमें स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed