{"_id":"6867f5e449d3ffd7aa0790b8","slug":"187-lakh-fraud-in-the-name-of-helicopter-booking-for-kedarnath-yatra-noida-news-c-1-gnd1002-3131594-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.87 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.87 लाख की ठगी
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.87 लाख की ठगी
दंपती ने इंटरनेट से लिया था नंबर, कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर दंपती से 1.87 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जब दंपती ने देहरादून पहुंचकर बुकिंग करने वाली एजेंसी से बात करने का प्रयास किया तब ठगी का पता चला।
इसके बाद पीड़ित की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-21 में रहने वाले पति-पत्नी कुशलराज व पल्लवी को मई में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाना था। इसके लिए दोनों ने हेलिकॉप्टर से जाने की योजना बनाई और इंटरनेट से नंबर निकाले। उन्होंने नंबर के आधार पर अभिषेक शर्मा से बात की। उसने खुद को हिमालयन हेली सर्विसेज का कर्मचारी बताया। उसने कंपनी का जीएसटी नंबर और कर्मचारी पहचान पत्र भी भेजा। इस पर विश्वास कर हेलिकॉप्टर से आने-जाने समेत इंश्योरेंस और होटल चार्ज जोड़कर 1.87 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जब वह 13 जून को देहरादून पहुंचे तो होटल में बुकिंग नहीं मिली। संपर्क करने पर अभिषेक का मोबाइल नंबर बंद आया।