फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हेल्प डेस्क से होगा बिजली से जुड़ी समस्याओं का घर बैठे समाधान

हेल्प डेस्क से होगा बिजली से जुड़ी समस्याओं का घर बैठे समाधान

Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
हेल्प डेस्क से होगा  बिजली से जुड़ी समस्याओं का घर बैठे समाधान
अब बिजली से जुड़ी समस्याओं का घर बैठे होगा समाधान
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उप बिजली कार्यालय पर विभाग की ओर हेल्प डेस्क शुरू की गई है। बिजली एसडीओ का कहना है कि अब किसी भी उपभोक्ता को अपनी शिकायत देने के लिए विभाग के कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत हेल्प डेस्क पर दर्ज करा कर घर बैठे समस्या का समाधान करा पाएंगे।

फिरोजपुर झिरका बिजली उपमंडल अधिकारी लियाकत अली ने बताया कि उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बिजली कर्मचारियों के इंतजार में कार्यालय परिसर में घंटों बैठे रहते हैं। यह सही नहीं। इस समस्या को देखते हुए बिजली कार्यालय में हेल्प-डेस्क शुरू की गई है। उपभोक्ता हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करायेंगे। इसके बाद उन्हें शिकायत नंबर दिया जाएगा। उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान घर बैठे करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ता पैसे खर्च कर अपनी शिकायत टाइप करा कर कार्यालय लाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के बहुत पैसे खर्च होते हैं। अब उपभोक्ताओं की शिकायत हेल्प डेस्क पर बैठा कर्मचारी ही लिखेगा और दर्ज करेगा। बिजली विभाग की इस पहल पर सभी उपभोक्ताओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि हेल्प डेस्क से उपभोक्ताओं के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed