{"_id":"5bea196ebdec22693f5f6b77","slug":"181542068590-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो
भाजपा ने बूथ प्रभारियों को किया सम्मानित
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के नोएडा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को बूथ प्रभारियों को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सत्येंद्र नागर ने बताया कि हरी सिंह हाईस्कूल चोटपूर कॉलोनी बूथ संख्या-477 के बूथ अध्यक्ष यमुना शर्मा, बूथ संख्या-478 के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा, बूथ संख्या-479 के अध्यक्ष संजय यादव व बूथ समिति के सभी सदस्यों का सम्मान किया। उन्हें केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर तक भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर अध्यक्षों व उनकी कमेटी को सम्मानित करने का अभियान चला रहे हैं। इस दौरान भूपेश चौधरी, दिनेश यादव, आलोक सिंह, गजेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, विवेक कुमार, एसके सिंह, सुनील सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।