फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कालिंदी कुंज पर बनेगा ट्रैफिक जंक् शन

कालिंदी कुंज पर बनेगा ट्रैफिक जंक् शन

Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कालिंदी कुंज पर बनेगा ट्रैफिक जंक्
शन
हेडिंग: जाम से निपटने के लिए कालिंदी कुंज पर बनेगा ट्रैफिक जंक्शन
विज्ञापन

सबहेड: यमुना पर नया ब्रिज बनने के बाद क्रॉसिंग पर जाम लोगों को राहत दिलाने की कवायद
नोएडा प्राधिकरण ने तैयार किया प्लान, दिल्ली सरकार से वार्ता की तैयारी
योगेश शर्मा
नोएडा। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले ओखला बैराज और कालिंदी कुंज क्रॉसिंग पर जाम से राहत के लिए ट्रैफिक जंक्शन बनाया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने प्लान तैयार कर लिया है जिसके तहत यमुना पर बनाए जा रहे नए ब्रिज को अंडरपास, क्लोवरलीफ और फ्लाईओवर के जरिये दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने की योजना है। प्राधिकरण ने प्रस्ताव तैयार कर यूटीपैक (यूनीफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर) को मंजूरी के लिए भेज दिया है। साथ ही, दिल्ली सरकार के अधिकारियों से वार्ता की तैयारी भी शुरू हो गई है।
ओखला बैराज पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए यमुना पर करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा 617 मीटर लंबा ब्रिज इसी साल नवंबर तक तैयार हो जाएगा। इस ब्रिज के बनने के बाद भी नोएडा-दिल्ली के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली की सरहद में कालिंदी कुंज क्रॉसिंग पर वाहनों का बेतहाशा दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में ब्रिज शुरू होने से पहले ही प्राधिकरण जाम से निपटने का खाका तैयार कर लिया है। दिल्ली में किसी भी तरह की प्लानिंग के लिए यूटीपैक से मंजूरी ली जाती है।
विज्ञापन

---------
कुछ ऐसे आपस में जुड़ेंगे दिल्ली-नोएडा
-दिल्ली की सरहद में प्रवेश करते ही नया यमुना ब्रिज तीन हिस्सों में बंट जाएगा। ब्रिज का एक हिस्सा सीधे जसोला-सरिता विहार रोड से जुड़ेगा।
-ब्रिज के साथ क्लोवर लीफ तैयार किया जाएगा जो प्रस्तावित अंडरपास से होकर मदनपुर खादर को जोड़ेगा। नोएडा से जाने वाले और दिल्ली से आने वाले वाहन इसका प्रयोग कर सकेंगे। क्लोवर लीफ से कनाल रोड पर भी जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिल्ली की सरहद में ब्रिज के उतरने से पहले ही तीन लेन की एलिवेटेड रोड के जरिये प्रस्तावित कालिंदी बाईपास और बदरपुर-मीठापुर कनाल मार्ग को जोड़ने की योजना है।
-यमुना पर नए ब्रिज से वाहन नोएडा से दिल्ली की ओर जा सकेंगे, जबकि पुराने ओखला बैराज ब्रिज का प्रयोग नोएडा में आने के लिए ही किया जा सकेगा।
--------------
यह है समस्या
फिलहाल, नोएडा से दक्षिणी और बाहरी दिल्ली के बीच सीधी कनेक्टिविटी के लिए पुराना ओखला बैराज ब्रिज और डीएनडी फ्लाईओवर ही विकल्प है। इन दोनों ही ब्रिज पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। खासकर ओखला बैराज के पुराने ब्रिज पर लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ता है। यमुना पर नया ब्रिज बनने के बाद जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बनने से आगरा कनाल के रास्ते फरीदाबाद-नोएडा के बीच आवाजाही भी आसान होगी।
अधिकारियों ने किया दौरा
प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने वर्क सर्कल के अधिकारियों के साथ शनिवार को यमुना पर निर्माणाधीन ब्रिज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की समीक्षा करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। दिल्ली से ब्रिज को जोड़ने के लिए बनाए गए नक्शे के आधार पर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

---------
ब्रिज को दिल्ली की सीमा में उतारा जाना है। इसके लिए हमने अंडरपास, क्लोवरलीफ और फ्लाईओवर बनाने बनाने का प्लान तैयार कर यूटीपैक को भेज दिया है। काम जल्द से जल्द शुरू हो सके, इसके लिए अगले सप्ताह दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।
-राजीव त्यागी, महाप्रबंधक-नोएडा प्राधिकरण
---------------------------
यमुना ब्रिज प्रोजेक्ट
ब्रिज की लंबाई 617.80 मीटर
अनुमानित लागत 119.95 करोड़
डेडलाइन 30 नवंबर 2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed