फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 year old youth gave new life to four people after losing his life

Noida News: जिंदगी खो कर चार लोगों नया जीवन दे गया 18 वर्षीय युवक

Wed, 13 Mar 2024 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
18 year old youth gave new life to four people after losing his life
-दुर्घटना में हो गए थे गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जिंदगी खो कर भी 18 साल का युवक चार लोगों को नई जिंदगी दे गया। इंग्लिश ऑनर्स में बीए की पढ़ाई कर रहा युवक एक दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसने आकाश अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद उसके माता-पिता ने उसके अंगों को दान करने का निर्णय लिया, ताकि उनके बेटे की विरासत दूसरों की जान बचाकर जीवित रहे।

न्यूरो और स्पाइन सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. नागेश चंद्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद डॉक्टरों की टीम ने युवक को बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन, दुर्घटना में लगी चोटों के कारण लड़के की दुखद मृत्यु हो गई। उनकी मौत के बाद नोटो के नियम के तहत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती गंभीर रूप से बीमार रोगियों को युवक के अंग आवंटित किए गए। उनका दिल को निजी अस्पताल में भर्ती रोगी को मिला। जबकि युवक के फेफड़ों को मेदांता के मरीजों में ट्रांसप्लांट किया गया। निजी अस्पताल वैशाली और आकाश में एक अन्य रोगी को किडनी दी गई। जबकि किसी दूसरे मरीज को उनका नया लिवर भी मिला। इसके अलावा युवक के कॉर्निया को निजी आंखों के अस्पताल को दान कर दिया गया। जबकि दुर्भाग्य से उनके पैंक्रियाज और इंटेस्टाइन को कोई प्राप्तकर्ता नहीं मिला। डॉ. आशीष चौधरी ने कहा कि परिवार ने इस दुख की खड़ी में भी दूसरे की जिंदगी बचाने का फैसला लिया। ये दूसरों के लिए बड़ी प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed