फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 thousand rupees fine for using single use plastic

Noida News: सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 18 हजार का जुर्माना

Tue, 09 Sep 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
18 thousand rupees fine for using single use plastic
दादरी(संवाद)। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत दादरी के जारचा रोड व बिसाहड़ा रोड पर दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। दुकानदारों से 18 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बिसाहडा रोड पर ऋषि किराना स्टोर व जारचा रोड पर गुरु कृपा जनरल स्टोर पर पालिका परिषद व पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों के यहां से भारी मात्रा में पॉलिथीन प्लास्टिक की थैली पकड़ी गई। उन्हें जब्त कर 18 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। नगर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों में हलचल मची है। अभियान के दौरान जूनियर इंजीनियर जयपाल सिंह, उत्कर्ष तोमर, रामप्रवेश पाल, विजेंद्र सिंह, पवन पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed