फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 lakhs looted by luring huge profits in crypto currency

Noida News: क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 18 लाख हड़पे

Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
18 lakhs looted by luring huge profits in crypto currency
क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 18 लाख हड़पे
विज्ञापन

नोएडा। क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-58 थाने में इसे लेकर मामला भी दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-61 निवासी हरीश असवाल ने बताया कि गामरी एक्सटेंशन के मनीष कसाना और सेक्टर-121 क्लियो काउंटी के संकल्प ने उनको क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया। दोनों ने समझाया कि क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होता है। मना करने पर दोनों ने 19 लाख रुपये उधार ले लिए। पीड़ित को निवेश पर होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा देने का वादा भी किया। झांसे में आने के बाद हरीश ने दोनों को बीते साल अप्रैल में 19 लाख रुपये दे दिए। विश्वास के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता को दो-दो चेक भी दिए। तय समय तक जब कोई मुनाफा नहीं हुआ तो हरीश ने मनीष और संकल्प से अपने पैसे वापस मांगे। दोनों ने पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ने बैंक में चेक लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। कई बार तगादा करने पर दोनों ने शिकायतकर्ता को महज एक लाख रुपये वापस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed