फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 lakh cheats from the model

फिल्म में मुख्य किरदार दिलाने के नाम पर 18 लाख ठगे

Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
18 lakh cheats from the model
फिल्म में मुख्य किरदार दिलाने के नाम पर मॉडल से 18 लाख ठगे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मुंबई की किसी कंपनी में पीआर का काम कर चुके एक युवक ने बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी युवक को फिल्म में मुख्य किरदार दिलाने के नाम पर ठग लिया। आरोपी युवा मॉडल को मुंबई लेकर गया और कई बार में 18 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने मुंबई में विभिन्न मदों में खर्च और शादी के लिए भी रुपये लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगा। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रियल एस्टेट कारोबारी बीटा-2 निवासी सुनील ने बताया कि बेटा मॉडलिंग करता है। बेटे के दोस्त की बुआ के बेटे मैलविन मैसी से उसकी जान पहचान हो गई। मैलविन मुंबई की एक कंपनी में पीआर का काम करता था। उसने मुंबई के कई फिल्म स्टार आदि के साथ फोटो खिंचाए हुए थे। आरोपी ने यह फोटो दिखाकर बेटे को बताया कि वह उसे किसी फिल्म में मुख्य किरदार दिला सकता है। इसके बाद आरोपी झांसे में लेकर बेटे को कुछ माह पहले मुंबई भी ले गया था। आरोपी ने उससे एक्टिंग की क्लास आदि में भर्ती कराने व अन्य मदों में रुपये वसूले। इसके बाद आरोपी अपनी शादी के लिए मॉडल को लेकर वापस लौट आया। इसके बाद आरोपी ने शादी में रुपये की जरूरत बताकर भी रुपये लिए। आरोपी ने कुल साढ़े नौ लाख रुपये बैंक अकाउंट और लगभग आठ लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद आरोपी ने मॉडल को न तो किसी फिल्म में किरदार दिलाया और न ही रुपये लौटाए। धमकी देने पर मॉडल के पिता ने पुलिस को शिकायत दी और अब पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed