फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 hours after the bridge started, the vehicle collided in the upper part

पुल शुरू होने के 18 घंटे बाद ही ऊपरी हिस्से में टकराया वाहन

Fri, 28 May 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
18 hours after the bridge started, the vehicle collided in the upper part
ग्रेटर नोएडा। दादरी को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के बुधवार को शुरू होने के 18 घंटे बाद ही ऊपर लगे बेरियर से वाहन टकरा गया। रेलवे को बिना सूचना दिए पुल को खुलवाने के कारण बेरियर की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई थी। ऊंचाई बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को पुल को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

दादरी आरओबी की नवनिर्मित साइड के दोनों किनारों पर ऊपरी हिस्से में लगी गर्डर से रात में ओवरलोड वाहन टकरा गया। इसकी ऊंचाई 4.66 मीटर होती है। इस साइड के गर्डर कम ऊंचाई पर लगे थे। गर्डर से वाहन टकराने की सूचना मिलने पर रेलवे विभाग की तकनीकी टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर बादपुल की एक साइड को बंद करा दिया है। गर्डर की ऊंचाई बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को फिर चालू किया जाएगा। रेलवे के अधिशासी अभियंता एक के शर्मा ने बताया कि रेलवे को सूचना दिये बगैर पुल को चालू करा दिया गया। पुल के दोनों और किनारे पर ऊपरी हिस्से मे ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए गर्डर लगे हैं। अभी गर्डर की ऊंचाई कम की हुई थी। ऊंचाई बढ़ाने के लिए एक साइड का बंद कर दिया है।
विज्ञापन

धनुष आकार का पुल बना आकर्षण का केंद्र, लोग ने ली सेल्फी
दादरी। कस्बे को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की बुधवार को दूसरी साइड भी खोल दी गई। इससे 15 से 20 हजार वाहन चालकों को जाम से निजात मिल गई है। अब ग्रेटर नोएडा जाने में मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। वहीं, धनुष आकार का पुल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। वाहन चालकों ने इस आरओबी पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। हालांकि पुलिस ने वाहन न रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सड़क के बीच में रखे अवरोधों को क्रैन से हटवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया था। पुल की एक साइड दो साल पहले शुरू करा दी गई थी, जबकि इसका निर्माण करीब 6 साल पहले शुरू हुआ था। पुल से पहले रेलवे फाटक पर लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। पुल निर्माण के दौरान दो साल तक लोग दूसरे रास्तों से आते जाते रहे है। इस स्थान से आवागमन को बंद कर दिया गया था। रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2015 में शुरू हुआ था यह करीब 900 मीटर लंबा है। इसमें 120 मीटर का हिस्सा बिना पिलर के रेलवे विभाग ने तैयार किया था। बाकी हिस्सा उत्तर प्रदेश सेतू निगम ने तैयार किया है। इसकी एक साइड 10 मार्च 2019 का शुरू हुई थी, जबकि दूसरी साइड बुधवार को जनता के लिए खोल दी गई। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के विकास कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed