{"_id":"68ee9d9b87bee80b690d7727","slug":"175-tins-of-expired-sunflower-oil-seized-na-news-c-96-1-ame1002-150365-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सूरजमुखी का 175 टिन एक्सपायर्ड तेल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सूरजमुखी का 175 टिन एक्सपायर्ड तेल जब्त
Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। दीपावली के अवसर पर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। मंगलवार को विभाग की टीम ने गौरीगंज रोड स्थित रामा ट्रेडर्स पर छापा मारकर 2638 किलो (175 टिन) एक्सपायर्ड सूरजमुखी का तेल बरामद किया। इसे जब्त कर लिया गया है। तेल का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) सतीश कुमार शुक्ल ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रामा ट्रेडर्स के गोदाम में रखे तेल की एक्सपायर्ड तिथि समाप्त हो चुकी थी। टीम ने मौके से 175 टिन तेल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3.69 लाख रुपये है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक्सपायर्ड तेल का इस्तेमाल साबुन आदि बनाने में किया जाता है, इसलिए इसे नष्ट नहीं कराया जाता है। बताया कि बाजारों, गोदामों और मिठाई प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगल किशोर और श्रीकिशुन चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
इनसेट
मिलावटी खाद्य पदार्थ की पहचान और सावधानी
- पैकेट खरीदते समय निर्माण और एक्सपायर्ड तिथि अवश्य देखें।
- तेल, घी, मिठाई या मसाले का रंग और गंध असामान्य लगे तो उसका उपयोग न करें।
- बिना ब्रांड या खुला खाद्य पदार्थ न खरीदें।
- पैक्ड वस्तु पर लिखे एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर की जांच जरूर करें।